UP POLICEउत्तर प्रदेशलखनऊ
एएसपी ने किया थाना हरैया का औचक निरीक्षण

जन एक्सप्रेस/बलरामपुर: जनपद बलरामपुर के अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय ने रविवार को थाना हर्रैय्या का औचक निरीक्षण किया तथा संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जानकारी के अनुसार 1 जून को 2025 को अपर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विशाल पाण्डेय ने थाना हर्रैय्या का औचक निरीक्षण किया गया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान थाना मालखाना, थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कार्यालय, अपराध रजिस्टर व त्योहार रजिस्टर, महिला हेल्प डेस्क व समस्त दस्तावेजों का भी निरीक्षण किया गया व समस्त दस्तावेजों के निरंतर अद्यतन करने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया । उन्होंने थाना परिसर, आरक्षी बैरक तथा थाना आवास, मेस भोजनालय की साफ सफाई एवं स्वच्छता हेतु विशेष ध्यान देने हेतु संबंधित को निर्देशित किया । इस दौरान प्रभारी निरीक्षक थाना हर्रैय्या व अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे ।






