:जौनपुरउत्तर प्रदेश

डूबते हुए सूर्य को व्रती महिलाओं ने दिया अर्घ्य

पोखरें पर उमड़ पड़ा व्रती महिलाओं का सैलाब

  1. जन एक्सप्रेस जौनपुर:शाहगंज नगर के घासमंडी चौक स्थित राम जानकी मंदिर बौलिया पोखरें पर छठ पर्व का भव्य आयोजन हुआ। विधायक रमेश सिंह, आयोजक महंत धीरज दास बाबा व पुजारी बालक दास, पुलिस उपाधीक्षक अजीत सिंह चौहान ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम प्रारंभ किया। वहीं गंगा आरती कर आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।विनोद जायसवाल ने छठी मैया का भजन प्रस्तुत कर मंत्र मुग्ध कर दिया। महापर्व की संध्या पर अर्घ्य देने महिलाएं उमड़ पड़ी। वहीं अतुल्य वेलफेयर ट्रस्ट गुलाबी समिति सचिव डाली जोशी किन्नर ने कहा कि हम सब समाज के लोगों के बेहतरी और जिन्हें बच्चे नहीं हो रहा है। उन महिलाओं के गोद भरने की कामना कर व्रत रख अर्घ्य दिया गया। ऐसा अनवरत कई वर्षों से किया जा रहा है।इस दौरान नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि विरेन्द्र सिंह बंटी, दिनेश चन्द्र गांधी, विवेकअस्थाना,पिंटू अस्थाना, विकास चौरसिया, अधिशासी अधिकारी प्रदीप गिरी, कोतवाली निरीक्षक के के सिंह, अनिल मोदनवाल बबलू वेदप्रकाश जायसवाल, मनोज अग्रहरि,आदि मौजूद रहे। इस दौरान सुरक्षा हेतु व्यापक पुलिस के जवान तैनात किये गये थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button