अपराधउत्तर प्रदेशधर्मपीलीभीतराज्य खबरें

झंडी यात्रा में बवाल, कार में तोड़फोड़ और पत्थरबाजी से फैला तनाव

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को कराया शांत, अतिरिक्त बल किया गया तैनात

जन एक्सप्रेस/पीलीभीत: पीलीभीत में गुरुवार को यशवंतरी देवी मंदिर में आयोजित चैती मेले के दौरान बरेली से आए झंडी जुलूस में उस समय तनाव फैल गया जब एक कार यात्रा में घुस गई। एकता सरोवर के समीप जुलूस में शामिल लोगों ने कार चालक से अभद्रता की और विरोध करने पर कार में तोड़फोड़ कर दी। कार के शीशे आदि क्षतिग्रस्त कर दिए गए।

मौके पर मौजूद पुलिस ने समझाने की कोशिश की, लेकिन स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त फोर्स बुलाना पड़ा। इसी दौरान झंडी यात्रा जब छिपियान मस्जिद चौराहे के समीप पहुंची, तो कुछ लोगों ने दूसरे समुदाय पर पत्थर फेंकने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। बंद दुकानों के शटर पर लातें मारी गईं। कोतवाली और सुनगढ़ी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और जुलूस को आगे बढ़ाया। पुलिस का कहना है कि हल्का विवाद हुआ था, जिसे सुलझा लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button