देश
राजस्थान में कांग्रेस सरकार पांच साल पूरे करेगी
जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व वाली राज्य की मौजूदा सरकार अपने पांच साल पूरे करेगी और अगला बजट छात्रों और युवाओं को समर्पित होगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस (सरकार गिराने के) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मंसूबों को कभी पूरा नहीं होने देगी। गहलोत ने बीकानेर में संवाददाताओं से कहा, आपने देखा पहले भी सरकार बच गई और अब भी मजबूत है। हम पांच साल पूरे करेंगे और मैंने कहा है कि आगामी बजट छात्रों और युवाओं को ध्यान में रखकर पेश किया जाएगा।






