उत्तर प्रदेशबांदा

किसी बड़ी घटना को न्यौता दे रहे अवैध निजी हॉस्पिटल की गुणवत्ता का बखान कर रहे अंधे बहरे समाचार पत्र।

अवैध पार्किंग बना कर किया सरकारी नाले पर कब्जा।

बांदा/,जन एक्सप्रेस आपको बताते चले कि जिले में इस समय कुकुरमुत्तों की तरह अवैध क्लिनिक व हॉस्पिटल बीते कई वर्षों से चल रहे है और जो पूर्णतः मानक विहीन है। जिनके पास न तो किसी विभाग की परमिशन है और न ही किसी भी विभाग की एनओसी है लेकिन भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा को पार कर यह अवैध हॉस्पिटल संचालित हो रहे है। और किसी जिम्मेदार की मजाल क्या कि इन अवैध अस्पतालों में कार्यवाही कर सके हाल ही में अवैध हॉस्पिटल का ऐड बड़े समाचार पत्र में छपा हॉस्पिटल की गारंटी व गुणवत्ता का बखान कर रहा था कही ऐसा तो नहीं कि समाचार पत्र की कलम हॉस्पिटल वालो ने गिरवी रख ली हो। आपको बता दे कि हाल ही में बीते कुछ वर्षों पूर्व अनुराग नर्सिंग होम तिंदवारी रोड कालूकुआ में ओपन हुआ था लेकिन संचालक डाक्टर अनुराग श्रीवास्तव ने अपने हॉस्पिटल को अपने मनमाफिक निर्मित करवाया जिसकी वजह से किसी भी विभाग से हॉस्पिटल की परमिशन नहीं हुई साथ ही अस्पताल में फायर ब्रिगेड के मानकों द्वारा सुरक्षा का न तो कोई इंतजाम है न ही कोई परमिशन और अस्पताल के बाहर नगर पालिका के सरकारी नाले पर अस्पताल संचालक ने कब्जा कर रखा है जिससे राहगीरों को जाम के झाम का सामना करना पड़ता है और डाक्टर साहब ने तीमारदारों के वाहनों की पार्किंग भी नहीं बनवाई बस सरकारी रोड पर कब्जा कर रखा है और यह सब न तो किसी बड़े विभागीय अफसर को दिखता ही नहीं। क्या जिला स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी इस अवैध हॉस्पिटल संचालक के खिलाफ कार्यवाही की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे है तभी तो जिले में अवैध नर्सिंग होमों का संचालन बेधड़ल्ले तरीके से हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button