चित्रकूट

तेंदुए ने बकरे का किया शिकार

जन एक्सप्रेस संवाददाता | चित्रकूट
रानीपुर टाईगर रिजर्व क्षेत्र से सटे मध्य प्रदेश के मझगवां वनपरिक्षेत्र के देवलहा बीट के जंगल में तेंदुआ ने एक बकरे का शिकार कर दिया। जंगल में चर रही बकरियों के झुंड पर भी हमला करने का प्रयास किया। चरवाहा दहशत में आकर भागने लगा। आसपास के अन्य चरवाहों द्वारा जोर से हल्ला मचाने पर तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। बुरी तरह उसे घायल बकरा कुछ देर तड़पने के बाद दम तोड़ दिया। इस सबंध में जब मझगवां रेंजर पंकज दुबे से बात की गई तो बताया कि, घटना की जानकारी हुई है। देवलहा जंगल में तेंदुआ ने बकरे का शिकार किया है। वनकर्मियों को निगरानी के निर्देश दिए गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button