उत्तर प्रदेश
इस बार इंडिया गठबंधन तय करेगा कि प्रधानमंत्री कौन बनेगा: अखिलेश यादव

फर्रुखाबाद। भाजपा की सरकार बचेगी नहीं। 10 साल में गरीब और किसान को धोखा देने का काम किया है। आय दोगुनी करने की बात तो दूर लागत तक नहीं दे पाए। यह बात बुधवार को प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कही। वह क्रिश्चियन ग्राउंड में सपा उम्मीदवार नवल किशोर शाक्य की चुनावी सभा को संबोधित कर रहे है। अपने निर्धारित समय से डेढ़ घंटे लेट पहुंचे सपा मुखिया अखिलेश यादव भाजपा सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि इस बार इंडिया गठबंधन तय करेगा कि प्रधानमंत्री कौन बनेगा।






