उत्तराखंड

हल्दूचौड़: भाजपा नेता सचिन जोशी का निधन….

हल्दूचौड़: ज्योलीकोट के पास कार खाई में गिरने से भाजपा हल्दूचौड़ मंडल के महामंत्री व पदमपुर देवलिया मोटाहल्दू निवासी सचिन जोशी की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

बुधवार देर रात भाजपा नेता सचिन जोशी की कार आमपड़ाव के पास खाई में गिर गई। हादसे में सचिन जोशी की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने कार गिरे होने की सूचना पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को खाई से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 40 वर्षीय सचिन जोशी अपने पीछे बूढ़े मां-बाप, दो बेटियों (6 व 4 साल) तथा पत्नी को रोता-बिलखता छोड़ गए हैं। उनकी मौत से परिवार व रिश्तेदारों में कोहराम मचा है। इधर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने सचिन जोशी के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

शोक व्यक्त करने वालों में पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, पूर्व विधायक नवीन चंद दुम्का, जिला पंचायत सदस्य कमलेश चंदोला, प्रधान संगठन की प्रदेश सचिव सीमा पाठक, प्रधान संगठन की ब्लाक अध्यक्ष रुकमणी नेगी, ग्राम प्रधान रमेश चंद्र जोशी, हेमचंद दुर्गापाल, वरिष्ठ भाजपा नेता इंदर सिंह बिष्ठ सहित क्षेत्र के तमाम लोगों ने सचिन जोशी के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button