उत्तर प्रदेशहमीरपुर

गैंगस्टर के चार मुजरिमों की 3 करोड़ 97 लाख 72 हजार की प्रापर्टी हुई जब्त

हमीरपुर पुलिस की चार गैंगस्टर के खिलाफ सख्त कार्यवाही

जन एक्सप्रेस/हमीरपुर : उत्तर प्रदेश सरकार की अपराधियों और बदमाशों के खिलाफ की जा रही सख्त कार्यवाही के बाद एक्शन मोड में आई हमीरपुर पुलिस ने गैंगस्टर के चार मुजरिमों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करते हुये तीन करोड़, सत्तानवे लाख, बाहत्तर हजार की प्रापर्टी जप्त करने की कार्यवाही की है। पुलिस ने बताया कि गैंगस्टर सोनू गुप्ता उर्फ शिवप्रकाश पुत्र दिनेश कुमार गुप्ता उर्फ साधू की पत्नी गीता गुप्ता, वही रामप्रकाश उर्फ प्रांशू गुप्ता पुत्र दिनेश कुमार गुप्ता उर्फ साधू निवासीगण मुहल्ला चाँदथोक, उमाकान्त गुप्ता पुत्र रामसजीवन निवासी चाँदथोक सहित रिजवान उर्फ गुड्डू पुत्र स्व० नाजिम खान निवासी चाँदथोक सुमेरपुर हमीरपुर ने अपराधिक वारदातों के बल पर खुद के नाम, परिवार और दोस्तों के नाम चल, अचल प्रापर्टी खरीदी गई थी, जिनमें मकान, प्लाट, खेत, आरा मशीन सहित धर्मकांटा, जिनकी अंदाजन कीमत करीब 3 करोड़ 97 लाख 72 हजार रुपये की है, जो जब्त की गई है। पुलिस ने बताया कि चारों अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी हैं, चारों अपराधियों के खिलाफ गैंग बनाकर लोगों को डराने -धमकाने के साथ ही समाज में दहशत फैलाने की अपराधिक वारदातों को अंजाम देकर उगाही करने के संगीन मामले सुमेरपुर थाने में दर्ज हैं। वहीं बड़ी बात ये है कि इनके पास आमदनी का कोई दूसरा जरिया नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button