मडियाहूँ पुलिस ने गुम हुए पांच मोबाइल बरामद किए
सीईआईआर पोर्टल से मिली शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई, मोबाइल धारकों को लौटाए गए फोन

जन एक्सप्रेस/जौनपुर: थाना मडियाहूँ पुलिस ने ऑनलाइन सीईआईआर पोर्टल (www.ceir.gov.in) पर दर्ज शिकायतों के आधार पर गुम हुए पांच मोबाइल फोन बरामद कर संबंधित धारकों को सुपुर्द किया। यह कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक मडियाहूँ अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई।
पुलिस टीम ने विभिन्न स्थानों से नियमानुसार पांच मोबाइल फोन बरामद किए। बरामद फोन क्रमशः वीवो, टेक्नो, ओप्पो, पोको एम3 प्रो और सैमसंग कंपनी के हैं। पुलिस ने बुधवार को इन्हें संबंधित मोबाइल धारकों अक्षय कुमार (रामपुर नद्दी), शनी कुमार (सुभाषपुर), रोहित कुमार (देवापार), अभिषेक यादव (औरैला) और सूरज यादव (मझगांव भौरास) को सौंप दिया।
पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई सीईआईआर पोर्टल की मदद से तेजी से की गई और मोबाइल धारकों को राहत मिली। इस सफलता में प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में वरिष्ठ उप निरीक्षक रमेश कुमार, कंप्यूटर ऑपरेटर विनोद कुमार और कांस्टेबल बाल्मीकि विश्वकर्मा की टीम शामिल रही।






