देश

भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा, हेमंत सरकार इसकी पोषक

रांची। भारतीय जनता पार्टी की झारखंड इकाई के अध्यक्ष व राज्यसभा सदस्य दीपक प्रकाश ने बुधवार को राज्य की हेमंत सोरेन नीत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा है और हेमंत सरकार स्वयं इस भ्रष्टाचार और अराजकता की पोषक है। भाजपा के प्रदेश कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रकाश ने कहा, ‘‘पूरे झारखंड में भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा है। गांव से लेकर राज्य सरकार में बैठे नौकरशाह तक इसकी जड़ें फैली हुई हैं। इन नौकरशाहों को झामुमो (झारखंड मुक्ति मोर्चा), कांग्रेस और राजद (राष्ट्रीय जनता दल) की संयुक्त सरकार का संरक्षण और समर्थन है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘झारखंड में भ्रष्टाचार ‘स्टेट स्पॉन्सर्ड करप्शन’ है।’’
झामुमो और कांग्रेस पर तुष्टिकरण का आरोप लगाते हुए भाजपा नेता ने कहा कि भ्रष्टाचार, कानून-व्यवस्था, रोजगार, पलायन या विस्थापन, कोई भी मुद्दा हो सोरेन नीत सरकार का चेहरा बेनकाब हो चुका है। उन्होंने कहा कि राज्य में भाजपा उक्त सभी समस्याओं को लेकर राज्यव्यापी आंदोलन चलाएगी। प्रकाश ने बताया कि राज्य में व्याप्त इस भ्रष्टाचार एवं कुशासन के खिलाफ 7 से 13 नवम्बर तक राज्य के सभी 260 प्रखंडों में और 19 से लेकर 23 नवम्बर तक सभी 24 जिलों में भाजपा जोरदार विरोध प्रदर्शन करेगी।

उन्होंने कहा कि इस आंदोलन में राज्य के सभी 32,620 गांवों, 4,423 पंचायतों की भागीदारी सुनिश्चित की जायेगी। राज्य की सोरेन नीत सरकार पर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए भाजपा नेता ने कहा कि आदिवासियों, दलितों और महिलाओं के खिलाफ अपराध पर सरकार चुप है

JAN EXPRESS

जन एक्सप्रेस न्यूज़ – सच दिखाने की ज़िद हमारा उद्देश्य है आपको सही और निष्पक्ष खबरों से जोड़ना। जन एक्सप्रेस न्यूज़ यूट्यूब चैनल पर आप पाएंगे ताजा खबरें, विशेष रिपोर्ट, और सामाजिक मुद्दों पर गहन विश्लेषण। यहां हर खबर को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ पेश किया जाता है। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने और समाज के हर कोने से जुड़ी सच्चाई को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राजनीति, समाज, शिक्षा, और मनोरंजन से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें जन एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। 📢 सच दिखाने की ज़िद, हर सच के साथ! सब्सक्राइब करें और हर खबर से अपडेट रहें।
Back to top button