दिल्ली/एनसीआर
भाजपा ने साधा केजरीवाल पर निशाना
नयी दिल्ली। दिवाली के बाद से ही दिल्लीवालों का सांस लेना मुश्किल हो गया हैं। आंखों में जलन, सांस लेने में तकलीफ जैसी समस्या लोगों को हो रही हैं। लगातार पराली के कारण भी दिल्ली के हालात खराब होते जा रहे हैं ऐसे में दिल्ली की वायु गुणवत्ता रविवार को ‘बहुत खराब’ स्तर पर पहुंच गयी हैं। अब प्रदूषण को लेकर सियासत भी तेज हो गयी हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इस समय गुजरात में होने वाले चुनाव पर ध्यान दे रहे हैं। वह गुजरात में रैलियां कर रहे हैं। ऐसे में दिल्ली में छठ पर किए गये खराब इंतजाम और वायु प्रदूषण को लेकर भाजपा कि दिल्ली इकाई ने केजरीवाल पर निशाना साधा है।






