दिल्ली/एनसीआर

लंदन के लिए रवाना हुईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

नई दिल्ली:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए शनिवार को लंदन के लिए रवाना हो गईं। राष्ट्रपति मुर्मू का विशेष विमान नई दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ान भरा। महारानी एलिजाबेथ का 96 साल की उम्र में 8 सितंबर को निधन हो गया। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का 19 सितंबर को अंतिम संस्कार किया जाएगा।

राष्ट्रपति भवन मुर्मू की एक तस्वीर ट्वीट करते हुए कहा है, ‘राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एचएम महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होने और भारत सरकार की ओर से संवेदना व्यक्त करने के लिए लंदन, यूनाइटेड किंगडम के लिए विमान से रवाना हुईं।’ विदेश मंत्री एस जयशंकर ने 12 सितंबर को दिल्ली स्थित ब्रिटिश हाई कमीशन का दौरा किया था और संवेदना व्यक्त की थी।

महारानी एलिजाबेथ ने 70 साल तक किया शासन

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के 70 वर्षों के शासनकाल में, भारत-ब्रिटेन के संबंध अत्यधिक विकसित, फले-फूले और मजबूत हुए हैं। विदेश मंत्रालय (MEA) ने एक बयान में कहा कि उन्होंने राष्ट्रमंडल के प्रमुख के रूप में दुनिया भर के लाखों लोगों के कल्याण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के अंतिम यात्रा में हजारों की संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।

दुनियाभर के करीब 2000 अतिथियों के शामिल होने की संभावना

अंतिम संस्कार वेस्टमिंस्टर एबे में होगा जिसमें विभिन्न देशों के राष्ट्राध्यक्षों सहित करीब 2,000 अतिथियों के शामिल होने की संभावना है। चर्च में प्रार्थना के बाद दिवंगत महारानी के पार्थिव शरीर वाले ताबूत को घोड़ा-गाड़ी से लंदन के बीचों-बीच से होकर ले जाया जाएगा।

JAN EXPRESS

जन एक्सप्रेस न्यूज़ – सच दिखाने की ज़िद हमारा उद्देश्य है आपको सही और निष्पक्ष खबरों से जोड़ना। जन एक्सप्रेस न्यूज़ यूट्यूब चैनल पर आप पाएंगे ताजा खबरें, विशेष रिपोर्ट, और सामाजिक मुद्दों पर गहन विश्लेषण। यहां हर खबर को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ पेश किया जाता है। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने और समाज के हर कोने से जुड़ी सच्चाई को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राजनीति, समाज, शिक्षा, और मनोरंजन से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें जन एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। 📢 सच दिखाने की ज़िद, हर सच के साथ! सब्सक्राइब करें और हर खबर से अपडेट रहें।
Back to top button