बिहार

NDA में शामिल होते ही नीतीश कुमार पर बरसे Chirag Paswan

बिहार-  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विपक्षी दलों की बैठक के लिए बेंगलुरु में हैं। विपक्षी एकता की आज बड़ी बैठक हो रही है। वहीं, दूसरी ओर एनडीए की भी आज बड़ी बैठक है। सोमवार को चिराग पासवान एनडीए में अधिकृत रूप से शामिल हो गए। इसके बाद आज उन्होंने नीतीश कुमार पर जबरदस्त तरीके से निशाना साधा। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि एनडीए बिहार में 2024 के लोकसभा चुनाव में 40 में से 40 सीटों पर जीत हासिल करेगी। साथ ही साथ 2025 में बिना नीतीश कुमार के एनडीए सरकार बनाएगी।

चिराग का दावा
चिराग ने अपने बयान में कहा कि नीतीश कुमार जिस गठबंधन में रहेंगे, उस गठबंधन को नुकसान ही रहेंगे। नीतीश कुमार के प्रति जो जनता का आक्रोश है। वह 2020 में भी हमने देखा जब उनके आधे से अधिक उम्मीदवार हार गए और जदयू तीसरे नंबर की पार्टी होगी। उन्होंने आरोप लगाया कि व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं के लिए बिहार में महागठबंधन बना है। जनता को यह किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि आने वाले चुनाव में एनडीए गठबंधन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बिहार की 40 से 40 सीटों पर जीत हासिल करेगी। इसके अलावा बाकी राज्यों में भी बेहतर प्रदर्शन होगा। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि 2025 के चुनाव में बिहार में एनडीए की सरकार बनेगी। इसके साथ ही उन्होंने साफ तौर पर कहा कि यह एनडीए की ऐसी सरकारों की जिसमें नीतीश कुमार से दूर-दूर तक नहीं होंगी।

चिराग पासवान NDA में शामिल
इसके साथ ही चिराग पासवान ने कहा कि उनकी लोजपा (रामविलास) हाजीपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेगी, जिसका प्रतिनिधित्व उनके चाचा पशुपति कुमार पारस कर रहे हैं। हालांकि, इस सीट पर मामला फंस रहा है। चिराग पासवान के चाचा पशुपति कुमार पारस भी इस सीट से चुनावी मैदान में उतरने का दम भर रहे हैं। इसे भाजपा को सुलझाना होगा। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान सोमवार को यहां राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button