लखनऊ
सपा ने फर्रुखाबाद नगर पालिका परिषद सदर से एकता चौधरी बनाया उम्मीदवार

लखनऊ । समाजवादी पार्टी (सपा) ने निकाय चुनाव निर्वाचन 2023 के अंतर्गत शुक्रवार को फर्रुखाबाद सदर की एक नगर पालिका परिषद सीट पर पार्टी उम्मीदवार का एलान कर दिया। इसके साथ ही यहां की आठ नगर पंचायत अध्यक्ष पद की सीटों पर भी उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नगर पालिका परिषद सदर से एकता चौधरी को अध्यक्ष पद का उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा नगर पंचायत शमशाबाद जोया शाह, नगर पंचायत कंपिल राजवती, नगर पंचायत नवाबगंज सुनीता शाक्य, नगर पंचायत संकिसा सरिता यादव, नगर पंचायत खिमशेपुर संगीता यादव, मोहम्मदाबाद नगर पंचायत से हरीश कुमार, कमालगंज नगर पंचायत से लक्ष्मी और कायमगंज से देवकीनंदन को अध्यक्ष पद का उम्मीदवार बनाया है।






