उत्तर प्रदेशजौनपुरराज्य खबरें

“साल्वेशन की शाम, सेनाओं के नाम” — जौनपुर में शौर्य, सेवा और संवेदना का अद्भुत संगम

जन एक्सप्रेस/जौनपुर : जौनपुर बुधवार की शाम जौनपुर जनपद के लिए ऐतिहासिक बन गई, जब साल्वेशन हॉस्पिटल के प्रांगण में “साल्वेशन की शाम, सेनाओं के नाम” शीर्षक से भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर ECHS (Ex-Servicemen Contributory Health Scheme) का शुभारंभ किया गया, जिसके तहत अब देश के पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को निःशुल्क चिकित्सा सुविधा मिलेगी।
इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र रहे। मंच पर पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ, मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खड़िया, अपर जिलाधिकारी (भू-राजस्व) अजय कुमार अंबष्ट, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. लक्ष्मी सिंह और एसपी सिटी जौनपुर श्री आयुष श्रीवास्तव (आईपीएस) विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

सभी अधिकारियों ने साल्वेशन हॉस्पिटल की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह न केवल सैनिकों के सम्मान का प्रतीक है, बल्कि जौनपुर की स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नया अध्याय है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर्नल मनोज सिंह, कर्नल एल.के. प्रसाद, कर्नल आर.बी. सिंह और कर्नल आलोक सिंह धर्मराज ने की।
इस दौरान कारगिल युद्ध और सीमाओं पर लड़े वीर सैनिकों को साल्वेशन हॉस्पिटल द्वारा सम्मानित किया गया। सैनिकों के अनुभव सुनकर मौजूद लोगों की आँखें नम हो गईं।

साल्वेशन हॉस्पिटल के एमडी एवं फिजिशियन डॉ. विवेक श्रीवास्तव ने कहा कि ECHS का शुभारंभ केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सेना के प्रति समर्पण की सजीव भावना है। उन्होंने बताया कि “यह सुविधा गुरुवार से पूरी तरह शुरू हो गई है, और सभी पूर्व सैनिकों के लिए निःशुल्क होगी।”

उन्होंने कहा कि जहाँ बड़े अस्पताल व्यावसायिक दृष्टि से चलते हैं, वहीं साल्वेशन हॉस्पिटल ने जनपद कंधरपुर, मुरादगंज, जौनपुर में सेवा भाव को प्राथमिकता दी है।

हॉस्पिटल में कार्डियोलॉजी, ऑर्थोपेडिक, गायनी, न्यूरो, पैथोलॉजी और फिजियोथेरेपी जैसी सभी आधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध हैं।
वहीं डॉ. प्रियंका श्रीवास्तव ने कहा कि अब जौनपुर के लोगों को इलाज के लिए वाराणसी या लखनऊ जाने की जरूरत नहीं है। साल्वेशन हॉस्पिटल में हर बीमारी का इलाज और हर मरीज के लिए संवेदना मौजूद है। उन्होंने कहा — “हमारे देश के जवानों की बदौलत हम सुरक्षित हैं, इसलिए उनके स्वास्थ्य की जिम्मेदारी हमारी है।”

कार्यक्रम के आयोजक व साल्वेशन हॉस्पिटल के प्रबंध निदेशक प्रतीक श्रीवास्तव ने कहा कि “हमारे देश के जवान हमारी सुरक्षा की प्रथम पंक्ति हैं, इसलिए साल्वेशन हॉस्पिटल ने निर्णय लिया है कि ECHS योजना के तहत सभी पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों का इलाज पूरी तरह मुफ्त होगा।”

उन्होंने कहा कि अस्पताल को अत्याधुनिक उपकरणों और विशेषज्ञ डॉक्टरों से सुसज्जित किया गया है, ताकि जनपदवासियों को घर पर ही विश्वस्तरीय इलाज मिल सके।
इस मौके पर साल्वेशन परिवार के रूबी श्रीवास्तव, नितिन सिंह, साधना सिंह, प्रनव यादव, बीरबल यादव, पवन यादव और विशाल यादव सहित कई सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।
पूरे कार्यक्रम में देशभक्ति गीतों, दीप प्रज्वलन और सम्मान समारोह ने वातावरण को राष्ट्रभावना से सराबोर कर दिया।

अंत में जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक व अन्य अतिथियों ने साल्वेशन टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह पहल समाज में स्वास्थ्य सेवा और मानवीयता की नई दिशा तय करेगी।

“साल्वेशन की शाम, सेनाओं के नाम” सचमुच जौनपुर के लिए सेवा, संवेदना और सम्मान का नया अध्याय बन गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button