पीलीभीत

पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा ने जनपद में हुई चोरियों का किया खुलासा

रिपोर्ट मुकेश कुमार जिला संवाददाता पीलीभीत

जनपद के चावल चौराहे के पास राकेश मोबाइल शॉप की दुकान से की गई मोबाइलों की चोरी का पुलिस अधीक्षक ने शनिवार को पत्रकारों के समक्ष खुलासा किया जिसमें बताया 24 कीमती मोबाइल फोन दो चोरी की मोटरसाइकिल तथा दो तमंचे जिंदा कारतूस वह एक चाकू शातिर चोरों के कब्जे से बरामद किया गया हैं।
बताते चले कि थाना सुनगढ़ी पुलिस ने जनपद के नौगवा चौराहे के पास ग्रस्त करते हुए कोतवाली पुलिस से मिली और मुखबिर की खास सूचना प्राप्त हुई कि दो मोटरसाइकिलों पर कुछ शातिर चोर जो शहर में लगातार चोरी कर रहे हैं।

इसके समकक्ष सुंनगढी एवं कोतवाली पुलिस तत्काल ईदगाह रेलवे फाटक के पास पहुंची जिसमें चेकिंग के दौरान दो मोटरसाइकिल सवार तीन व्यक्तियों को लगभग 3:20 बजे गिरफ्तार किया।
उनके कब्जे में दो मोटरसाइकिल है जो सुनगढी और कोतवाली से चोरी की गई थी।

इतना ही नहीं दिनांक 5/ 6 फरवरी में चावल चौराहे के पास राकेश मोबाइल शॉप की दुकान में नकब लगाकर चोरी किए गए मोबाइल फोन में से कीमती मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच और एसेसरीज तथा कोतवाली क्षेत्र में 28/29 जनवरी की रात्रि तो दुकानों से की गई चोरी से प्राप्त ₹20000 नगर तथा चोरी में प्राप्त रुपए से खरीदा गया एक आईफोन तथा दो तमंचे जिंदा कारतूस चाकू बरामद किया गया।
पकड़े गए आरोपों में जैनुल निवासी थाना न्यूरिया पीलीभीत, कासिम उर्फ बबलू निवासी ग्राम चिड़ियादाह पीलीभीत, शुभम भारती निवासी थाना सुभाष नगर जनपद बरेली को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना सुनगढ़ी प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार शुक्ला, उप निरीक्षक सौरभ कुमार, अजीत सिसोदिया, हेड कांस्टेबल उमेश यादव, कांस्टेबल सुमित राठी, शिवम बालियान,रमाकांत, आशू यादव थाना कोतवाली, कॉन्स्टेबल विनय थाना कोतवाली ने गिरफ्तार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button