देश

डेरा ब्यास ने बाढ़ पीड़ितों के लिए ‘मुख्यमंत्री राहत कोष’ में दो करोड़ का योगदान दिया

चंडीगढ़ । पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों की मदद के लिए आज डेरा ब्यास के एक प्रतिनिधिमंडल ने ‘मुख्यमंत्री राहत कोष’ के लिए दो करोड़ रुपये का चेक सौंपा। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए मिल रहे योगदान का एक-एक पैसा पीड़ितों को बड़ी राहत देगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसा योगदान लोगों को जरूरी समय में सहायता पहुंचाने में बहुत सहायक होते हैं। राज्य में बाढ़ से पहले ही बहुत नुकसान हो चुका है और सरकार ने इस नुकसान की भरपाई करने के लिए पीड़ितों को मुआवज़ा देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बाढ़ के बाद उन्होंने विशेष गिरदावरी करवाने के आदेश दिए थे, जिसके अंतर्गत लोगों को मुआवज़ा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों के नुकसान की भरपाई करने के लिए फसलों, घरों और पशुओं आदि को विशेष गिरदावरी के अधीन लाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button