हाईटेक हुई महराजगंज पुलिस, मजबूत हुआ सुरक्षा तंत्र, घटा अपराधों का ग्राफ

जन एक्सप्रेस/महराजगंज। साल का अब आखरी महीना चल रहा है अब साल खत्म होने को अब चंद घंटे बचे हैं ऐसे में महराजगंज पुलिस विभाग के लिए वर्ष 2024 उपलब्धियों भरा रहा। शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही आमजन की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए पुलिस ने अपने आदर्श वाक्य देशभक्ति-जनसेवा को सार्थक किया है।
चाहे वारंटियों को गिरफ्तार करने की बात हो या अपराधियों को पकड़ने के दौरान मुठभेड़ में असाधारण सफलता प्राप्त करनी हो, हर मोर्चे पर पुलिस ने अपनी कार्यकुशलता को प्रमाणित किया। पुलिस ने जमीनी स्तर पर अपनी कार्य क्षमताओं को प्रमाणित किया साथ ही मजबूत तकनीक और सूचना तंत्र के माध्यम से जघन्य अपराधों को नियंत्रित भी किया। यही कारण है कि पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष अपराधों का ग्राफ घटा है।
कोठीभार और महिला थाने पर विवेचना कक्ष और हास्टल बैरक के अलावा साइवर थाना बना। आवास की समस्या दूर करने के लिए पुलिस लाइन में सौ से अधिक क्षमता वाले आवासीय भवन का निर्माण किया गया। 15 करोड़ की लागत से पुलिस लाइन में 450 पुलिसकर्मियों के रहने के लिए तीन मंजिला भवन भी बनाया गया। इसके अलावा परेड ग्राउंड, बैरक गेस्ट हाउस, जिम, पार्क और मनोरंजन हाल बनाए गए हैं।
पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना ने बताया कि सुरक्षित माहौल के लिए पुलिस प्रशासन गंभीरता से कार्रवाई कर रहा है। महिलाओं की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता में है। गांव से शहर तक और सीमावर्ती क्षेत्रों में हर गतिविधियों पर नजर रखने के लिए जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में 16 हजार सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं। तकनीकी रूप से पुलिस की सुरक्षा प्रणाली मजबूत हुई है। सुविधाओं में बढ़ोत्तरी होने से अपराधों पर अंकुश लगाने में मदद मिली है।
सुविधाएं बढ़ने से आपराधिक घटनाओं में आई कमी।
- घटनाएं — वर्ष 2023 — वर्ष 2024
- लूट — चार — दो
- हत्या — 27 — 17
- बलवा — 18 — 9
- गृहभेदन — 30 — 28
- वाहन चोरी — 79 — 76
- दुष्कर्म — 25 — 23
- चोरी — 79 — 76
उपलब्धियां।
- आइजीआरएस से प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में महराजगंज पुलिस प्रदेश में पहले स्थान पर ।
- जिले के सभी थानों में विवेचना कक्ष और हास्टल ।
- नौतनवा के नई कोट और निचलौल के बहुआर में डंपिंग यार्ड।
- जिले में साइबर थाना की स्थापना।
- जिले में 16 हजार सीसी कैमरे से निगरानी।
- पुलिस कर्मियों के लिए बहुमंजिली इमारत।
उम्मीदें-2025
- जीरो टालरेंस नीति पर काम करना।
- अड्डा बाजार और बहुआर में नए थाने की आस।
- बार्डर पर सुरक्षा के साथ तस्करी पर अंकुश लगाना।
- पीडितों और महिलाओं को प्राथमिकता से न्याय दिलाना।
ये भी पढ़े:-






