उत्तर प्रदेशजौनपुरराज्य खबरें

जौनपुर: डिजिटल लाइब्रेरी में युवक ने लगाई फांसी, इलाके में हड़कंप

जन एक्सप्रेस/ जौनपुर: जौनपुर रामपुर थाना क्षेत्र के बनीडीह गांव निवासी 22 वर्षीय शैलेश यादव ने साधिरनगंज बाजार स्थित अपनी डिजिटल लाइब्रेरी में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार देर रात करीब 12 बजे की इस घटना से बाजार और गांव में अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही रामपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रारंभिक जांच में प्रेम प्रसंग की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है, वहीं गांव और बाजार क्षेत्र में शोक व सन्नाटा पसरा हुआ है।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button