देश

एक युवक की हत्या कर शव को कुएं में फेंका…

पलवल: पलवल में एक युवक की हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया गया। मृतक युवक की दो महीने बाद शादी होनी थी। उपमंडल हथीन थाना पुलिस ने सात लोगों के नामजद व कुछ अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार मढ़नाका गांव निवासी विजय ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसका बेटा अर्जुन (23) खाना खाने के बाद आराम कर रहा था। उसी दौरान तीन व्यक्ति आए और बाहर से अर्जुन को घूमने चलने के लिए आवाज लगा रहे थे। अर्जुन उनके साथ घर से चल गया। काफी देर होने पर उन्होंने अर्जुन को इधर-उधर खोजना शुरू किया तो रास्ते में उन्हें रिंकू नाम का लड़का मिला। उसने कहा कि मंदिर के पीछे कुएं में देखो, वहां उसकी लाश पड़ी है। विजय का आरोप है कि गांव के ही निवासी दिनेश, धीरज, लोकेश, उदयवीर, रमेश, सुंदर व अन्य उसके बेटे को जान से मारने की धमकी देते रहते थे। उन्हें पूरा शक है कि उक्त लोगों ने ही उसके बेटे की हत्या की है। जांच अधिकारी ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित पक्ष की शिकायत के आधार पर 7 लोगों को नामजद करके कुछ अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button