देश
योग वाणी सेमिनार 23 को, राज्यपाल होंगे मुख्य अतिथि

रांची । आईएमए सभागार में 23 जुलाई को योग वाणी सेमिनार का आयोजन किया जायेगा, जिसमें झारखंड के चिकित्सक और योग जिज्ञासु हिस्सा लेंगे। सेमिनार सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक दो सत्रों में आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन शामिल होंगे. इंडियन योग एसोसिएशन झारखंड राज्य समिति के नेतृत्व में रांची की मेडिकल एसोसिएशन, झारखंड न्यूरोसाइंस सोसाइटी और रॉकफील्ड हेल्थ केयर इसका आयोजन कर रहे हैं।
योग वाणी सेमिनार में वीवाईएसए विश्वविद्यालय के कुलपति तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के योग सलाहकार पद्मश्री डॉ. एचआर नागेंद्र और केवल्य धाम लोनावाला के अकादमिक व ट्रेनिंग अध्यक्ष डॉ. एन. गणेश राव तनाव योग के बारे में जानकारी देंगे।






