बिहार

तेजस्वी ने आवास पर मंगवाई पार्टी की फाइलें

पटना:   RJD मुख्य रूप से बिहार की पार्टी है। लेकिन, बिहार में ही पार्टी के अंदर सियासी घमासान मचा है। प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह पिछले डेढ़ महीने से पार्टी दफ्तर नहीं गए हैं ।शुक्रवार को पटना पहुंचने के बाद भी पार्टी कार्यालय नहीं जाकर उन्होंने अपना मैसेज दे दिया है। उधर, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने पार्टी से संबंधित कागजात अपने 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास पर मंगवाया है ।जारी घमासान की वजह से बिहार में पार्टी संगठन का विस्तार नहीं हो रहा है। पार्टी में बड़ी संख्या में पद भी खाली हैं।

आरजेडी बिहार प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह 1 महीने से ज्यादा समय के बाद शुक्रवार को पटना पहुंचे लेकिन, पार्टी दफ्तर नहीं गए। जगदानंद सिंह है एक निजी अस्पताल में अपना रूटीन चेकअप कराया। इस सूचना पर वृशिण पटेल और उदय नारायण चौधरी समेत पार्टी के कई नेता कार्यालय में अपने प्रदेश अध्यक्ष का इंतजार करते रहे। पटना में रहते हुए भी जगदानंद सिंह के अपने दफ्तर नहीं आने से माहौल गर्म हो गया।

तेजस्वी ले रहे कमान?

इन सबके बीच आरजेडी की कमान थाम चुके हैं तेजस्वी यादव ने पार्टी के कई अहम कागजात अपने 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास पर मंगवाया है। पार्टी कार्यालय में सूचना आई कि सभी प्रखंड अध्यक्षों और जिला अध्यक्षों की सूची समेत पार्टी के दस्तावेज आवास पर पहुंचा दिया जाए। कहा गया कि नई कमेटी का गठन के साथ जिला अध्यक्षों का चयन भी करना है।कृषि मंत्री और अपने बेटे सुधाकर सिंह के इस्तीफे के बाद से जगदानंद सिंह काफी नाराज चल रहे हैं। लगभग डेढ़ महीने से वह अपने कार्यालय में नहीं आए।। दिल्ली में पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में भी उन्होंने भाग नहीं लिया। इसकी वजह से राजद की प्रदेश कमेटी बनने में बाधा आ रही है। जिलों में भी आरजेडी का संगठन नहीं बन पा रहा है।

पार्टी की गतिविधि हो रही बाधित

पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि कमेटी का गठन नहीं होने से संगठन की गतिविधियां बाधित हो रही हैं । विधानसभा की कुढ़नी सीट पर होने वाले चुनाव चुनाव को लेकर भी दिक्कत हो रही है। हालांकि, पार्टी के नेताओं ने सभी कार्यकर्ताओं को धैर्यपूर्वक इंतजार करने की सलाह दी है। श्याम रजक ने कहा है कि हम लोग समाजवादी हैं, सब ठीक हो जाएगा। पूर्व मंत्री वृशिण पटेल ने भी कहा है कि जगदानंद बाबू आ जाएंगे। बीजेपी ने ली चुटकी

राजद में चल रहे घमासान पर बीजेपी ने चुटकी ली है। पार्टी के नेता सह पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सह विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कहा है कि राजद में अच्छे लोगों को इज्जत नहीं मिलती है। स्वाभिमानी नेता जगदानंद सिंह के साथ भी ऐसा ही हो रहा है। उन्हें बार-बार अपमानित किया जाता है। मुझे नहीं लगता कि अब वे लौटेंगे। बीजेपी नेता ने रामसागर सिंह ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश सिंह की याद दिलाई। कहा कि उन्हें भी अपमानित किया गया जिसकी वजह से रघुवंश बाबू को पार्टी छोड़ना पड़ा।

कहा था- बलिदान देने का समय है

जगदानंद लिंह के बेटे सुधाकर सिंह ने कृषि मंत्री के बद से इस्तीफा दे दिया था। उसकी घोषणा मीडिया के सामने उन्होंने खुद किया था। 21 सिंतबर को जगदानंद सिंह प्रदेश अध्यक्ष बने थे। जगदानंद ने कहा था कि आज बलिदान देने की आवश्यकता है। इसके पहले 2023 में तेजस्वी के सीएम बनने की बात कही थी तो लालू यादव को कहना पड़ा था कि सिर्फ तेजस्वी ही पार्टी लाइन और महागठबंधन सरकार के संबंध में कुछ भी बात कहेंगे।

JAN EXPRESS

जन एक्सप्रेस न्यूज़ – सच दिखाने की ज़िद हमारा उद्देश्य है आपको सही और निष्पक्ष खबरों से जोड़ना। जन एक्सप्रेस न्यूज़ यूट्यूब चैनल पर आप पाएंगे ताजा खबरें, विशेष रिपोर्ट, और सामाजिक मुद्दों पर गहन विश्लेषण। यहां हर खबर को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ पेश किया जाता है। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने और समाज के हर कोने से जुड़ी सच्चाई को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राजनीति, समाज, शिक्षा, और मनोरंजन से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें जन एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। 📢 सच दिखाने की ज़िद, हर सच के साथ! सब्सक्राइब करें और हर खबर से अपडेट रहें।
Back to top button