उत्तराखंडराज्य खबरें

हरिद्वार में शराब की दुकान में चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जन एक्सप्रेस/उत्तराखंड: सचिन दिवाकर पुत्र श्री गंगाराम निवासी कनखल हरिद्वार द्वारा अपनी लिखित तहरीर देकर अवगत कराया कि बीती रात किसी अज्ञात चोर ने जगजीतपुर स्थित अग्रेजी शराब की दुकान के पिछले गेट का ताला तोडकर दुकान के अन्दर काउन्टर में रखा बैग जिसमें लगभग 37000/- रूपये व कुछ दस्तावेज रखे थे, को चोरी कर लिया। तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ थाना कनखल पर मु0अ0सं0 43/2025 धारा 305/331(4) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

https://youtu.be/kHztr7cVNQo?si=0-_FnThEWSnxsxxi

काउन्टर से पैसो से भरा बैग कर लिया चोरी

घटना के शीघ्र सफल अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने घटना स्थल के आस पास के डिजिटल साक्ष्य एकत्रित कर मैनुअल पुलिसिंग के जरिए रात को चलने वाले ई-रिक्शा चालको से भी पूछताछ की गयी तथा मुखबिर तंत्र एक्टिव किया गया।जुटाई गई सूचनाओं व बरामद एविडेंस की मदद से दिनांक 18-02-2025 की रात्रि में पुलिस टीम ने खोखरा तिराहा जगजीतपुर के पास निर्माणाधीन फ्लाईओवर के नीचे से दो संदिग्ध को दबोचकर तलाशी ली गई तो एक बैग जिममें 37150/- रूपये, ठेके से सम्बन्धित दस्तावेज एवं एक तमंचा 12 बोर बरामद हुआ।पूछताछ में पता चला कि पकड़े गए आरोपी दिनांक 17-02-2025 अपने जिले श्रीवस्ती से हरिद्वार आये थे तथा रात के समय घूमते हुए जगजीतपुर अग्रेजी शराब के ठेके के पास पहुँचे। पैसो की कमी के चलते दोनों ने ठेके की रैकी की और फिर पिछली तरफ ही सो गये। आधी रात को मौका पाकर दोनों ने पिछली तरफ बने दरवाजे का ताला तोडकर अन्दर काउन्टर से पैसो से भरे बैग चोरी कर लिया।

विधिक कार्यवाही है जारी

आरोपी आज फिर किसी दूसरी दुकान में वारदात को अंजाम देकर रात में ट्रेन के जरिए श्रीवस्ती जाने की फिराक में थे। आरोपी अय्याश पूर्व में भी मुम्बई थाना शाहू नगर व थाना अम्बावली से चोरी के अपराध में जेल जा चुका है तथा अभी जमानत पर है। बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317 BNS एवं 3/25 आर्म्स act की बढ़ोतरी की गई। विधिक कार्यवाही जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button