देश
भगवंत मान सरकार पर बरसे अमरिंदर सिंह
भाजपा में शामिल होने वाले पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने राज्य की भगवंत मान सरकार पर बड़ा प्रहार किया है। भगवंत मान सरकार पर कानून व्यवस्था को लेकर कुछ नहीं करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने साफ तौर पर कहा कि आने वाले चुनाव में पंजाब और केंद्र दोनों ही जगह भाजपा सरकार बनाएगी। दरअसल, अमरिंदर सिंह ने खालिस्तान का मुद्दा उठाया। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि राज्य सरकार को खालिस्तान के मुद्दे पर कार्यवाई करने की जरूरत है। कानून व्यवस्था राज्य का विषय है। मेरे कार्यकाल के दौरान खालिस्तान के नारे इसलिए नहीं लगे क्योंकि मैंने सख्त कदम उठाया था। अमरिंदर सिंह ने साफ तौर पर कहा कि भगवंत मान की सरकार कुछ नहीं कर रही है। उन्होंने दावा किया कि पंजाब और केंद्र दोनों में ही आने वाले दिनों में भाजपा अपनी सरकार बनाएगी।