दिल्ली/एनसीआर
केंद्र ने अब तर जारी किया 72 प्रतिशत फंड
नयी दिल्ली। ग्रामीण विकास मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि केंद्र ने 2022-23 के बजट में राज्यों को मनरेगा के लिए आवंटित कुल राशि का 72 फीसदी से अधिक रकम अब तक जारी कर दिया है। मंत्रालय ने कहा कि 2022-23 के केंद्रीय बजट में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के लिए 73,000 करोड़ रुपये आवंटित किए गए थे, जिसमें से अब तक 52,833 करोड़ रुपये राज्यों को आवंटित किए जा चुके हैं।






