उत्तर प्रदेशजौनपुरयातायातशहर खबरेंहादसा

जौनपुर में भीषण सड़क हादसा: रोडवेज-टैक्टर भिड़ंत में पांच श्रमिकों की मौत, तीन की हालत गंभीर

ढलाई कर ढलाई मशीन के साथ घर वापस लौट रहे थे श्रमिक

सूचना पर पुलिस अधीक्षक समेत जिले के आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे

जन एक्सप्रेस/जौनपुर।

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में बीती रात भीषण सड़क हादसे में पांच मजदूरों की मौत हो गई जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना पर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अजय पाल शर्मा समेत जिले के आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए पुलिस घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।बताया जाता है कि सिकरारा थाना क्षेत्र के समाधगंज रायबरेली हाईवे पर रोडवेज बस और ट्रैक्टर की भिड़ंत में पांच श्रमिकों की मौके पर मौत हो गई जबकि तीन श्रमिक जिंदगी और मौत से संघर्ष कर रहे हैं।

 

बताया जाता है कि रविवार रात्रि लगभग 12:30 बजे प्रयागराज की तरफ से देवरिया जा रही उत्तर प्रदेश परिवहन की बस से ट्रैक्टर की टक्कर हो गई। ट्रैक्टर कहीं से ढलाई करके वापस लौट रहा था। ट्रैक्टर पर कई श्रमिक सवार थे। बस और ट्रैक्टर की टक्कर होने के बाद मौके पर की पांच श्रमिकों की मौत हो गई जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना की जानकारी मिलने पर प्रशासनिक एवं पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

ट्रैक्टर के नीचे दबी हुई लाशों को पुलिस ने बाहर निकाला और घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है। ट्रैक्टर के नीचे दब कर मरने वाले श्रमिकों में अभी कई लोगों की पहचान नहीं हो सकी है। जिस समय यह दुर्घटना घटी उसे समय ग्रामीण गहरी नींद में सो रहे थे। लेकिन जैसे ही इस घटना की जानकारी मिली बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए हैं। सूत्र के हवाले से बताया गया है कि रोडवेज की बस में सवार एक महिला को भी चोटें आई हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button