उत्तर प्रदेशलखनऊ

लखनऊ में महसूस किए गए भूकंप के झटके, तीव्रता 3.7; गोंडा रहा केंद्र

जन एक्सप्रेस/लखनऊ।राजधानी लखनऊ सहित आसपास के इलाकों में  सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए, जिससे लोगों में कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया। हालांकि किसी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।
नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, सुबह महसूस किए गए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.7 मापी गई। भूकंप का केंद्र उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में स्थित था, जबकि इसकी गहराई लगभग 10 किलोमीटर बताई गई है।सुबह के समय अचानक धरती में हल्के कंपन के कारण कई लोग घरों से बाहर निकल आए। कुछ इलाकों में पंखे और खिड़कियां हिलने की भी जानकारी सामने आई। हालांकि झटके कम समय के थे और स्थिति सामान्य बनी रही।प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार फिलहाल किसी प्रकार की आपात स्थिति नहीं है। आपदा प्रबंधन विभाग ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और सतर्क रहने की अपील की है।विशेषज्ञों के मुताबिक, 3.7 तीव्रता का भूकंप सामान्यतः हल्का माना जाता है और इससे बड़े नुकसान की संभावना कम रहती है, फिर भी भूकंप संभावित क्षेत्रों में सतर्कता आवश्यक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button