वाराणसी

भाजपा झूठ बोलने वालों की पार्टी : नरेश उत्तम

वाराणसी । नगर निकाय चुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) के महापौर पद के उम्मीदवार डॉ ओपी सिंह और पार्षद उम्मीदवारों के पक्ष में माहौल बनाने के लिए प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम सोमवार को वाराणसी पहुंचे। पार्टी के उम्मीदवारों को जीताने के लिए जनसम्पर्क अभियान में निकले सपा प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा।

नरेश उत्तम ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान तंज कसते हुए कहा कि भाजपा काम करने की बजाय जनता का ध्यान भटकाने का काम कर रही है। नगर निकाय की समस्याओं को दूर करने में भी नाकाम रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा झूठ बोलने वालों की पार्टी है। उन्होंने दावा किया कि पूरे प्रदेश के टाउन एरिया, नगर निगम में चुनाव हो रहा है। समाजवादी पार्टी के पक्ष में माहौल है। भाजपा पिछड़ गई हैं और सपा आगे निकल गई है। उन्होंने कहा कि शहरों में कूड़े से नालियां भरी हुई है।

छात्रवृत्ति घोटाले से जुड़े सवाल पर नरेश उत्तम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में सब हो रहा है। जितनी भी परीक्षाएं हो रही हैं उनके परिणाम नहीं आ रहे हैं और अगर आ रहे हैं तो उन्हें न्यायालय रोक दे रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button