देश

एनएसएस द्वारा मनाई गई नेताजी सुभाष चंद्र की 125वीं जयंती

Listen to this article
बलरामपुर । जनपद बलरामपुर जिला मुख्यालय स्थित एम एल के पीजी कॉलेज के प्रांगण में राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा पराक्रम दिवस के अवसर पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती का आयोजन किया गया।
जानकारी के अनुसार पराक्रम दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ नेताजी के चित्र पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर आर के सिंह, विभागाध्यक्ष भौतिक विज्ञान डॉ एके द्विवेदी, मुख्य नियंता डॉ पी के सिंह, वनस्पति विज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉक्टर दिव्य दर्शन तिवारी, इग्नू कोऑर्डिनेटर डॉक्टर जे पी पांडे,छात्रावास अधीक्षक डॉक्टर आलोक शुक्ला, राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ राम रईस, मीडिया प्रभारी डॉ देवेंद्र चौहान एवं महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के पुष्पार्चन से प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इग्नू कोऑर्डिनेटर डॉक्टर जे पी पांडे ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के कार्य को प्रेरणादाई बताते हुए एक सच्चा राष्ट्रभक्त बताया। इसी क्रम में विभागाध्यक्ष वनस्पति विज्ञान दिव्य दर्शन तिवारी ने नेताजी को एक कुशल संगठन करता एवं राष्ट्रभक्त बताया। कार्यक्रम में आए हुए छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों का आवाहन करते हुए मुख्य नियंता डॉ पी के सिंह ने लोगों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए नेताजी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें भारत का महान सपूत बताया। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के मुख्य कार्यक्रम अधिकारी डॉ राजीव रंजन ने नेताजी के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button