उत्तर प्रदेशजौनपुरराज्य खबरें
परीक्षा देने जा रही छात्रा के भाई को दबंगों ने पीटा
पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दे लगाई न्याय की गुहार

जन एक्सप्रेस/जौनपुर: जौनपुर कोतवाली क्षेत्र के बीबीगंज चौकी क्षेत्र के अरगूपुर कला गांव में बाइक से अपनी बहन को परीक्षा दिलाने जा रहें युवक की बाइक की भिड़ंत होने पर दबंगों ने युवक को पीटकर कर घायल कर दिया।
सरपतहा थाना क्षेत्र के अहियापुर गांव निवासी कार्तिक दूबे पुत्र बृजानन्द दूबे शनिवार को बाइक से अपनी बहन निशा दूबे को कलान स्थित विश्वनाथ पी जी कालेज में परीक्षा दिलाने जा रहा था कि। रास्ते में अरगुपुर कला गांव निवासी एक युवक की बाइक में टक्कर लगने से नाराज़ चार युवकों ने कार्तिक दूबे को पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित युवक ने रविवार को कोतवाली में दो नामजद समेत चार लोगों के खिलाफ तहरीर दिया है। लेकिन पुलिस ने समाचार लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं किया है।






