अपराधउत्तर प्रदेशबाराबंकी

अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप

जन एक्सप्रेस/संवाददाता 

बाराबंकी। थाना जहांगीराबाद अंतर्गत एक विवाहिता ने पुलिस को तहरीर देकर पड़ोसी गांव के युवक पर अश्लील तस्वीरें और वीडियो वायरल करने का आरोप लगाया है। साथ ही पीड़ित विवाहिता ने पुलिस से मामले में न्याय की गुहार भी लगाई है। विवाहिता ने पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में कहा है कि उसकी शादी जनवरी 2023 में कुर्सी थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी।

जहां दो महीने बाद पड़ोसी युवक ने ब्लैकमेल करने के लिए अश्लील वीडियो बनाकर फेसबुक और व्हाट्सएप पर वायरल कर दिया। यह सब देखकर ससुराली जनों ने गालियां देकर घर से भगा दिया। विवाहिता के घरवालों के बाद करने पर ससुराली जन लड़ाई पर आमादा हो गए। जिससे विवाहिता ने उसकी जिंदगी बर्बाद करने का आरोप लगाते हुए हत्या किए जाने की आशंका जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button