दिल्ली/एनसीआर

BJP के राज में बढ़ रही नफरत, कमजोर हो रहा देश

कांग्रेस बीजेपी के खिलाफ हल्ला बोल मार्च निकाल रही है। मां तुझे सलाम.. गीत गूंज रहा है, माहौल को देशभक्ति से पूर्ण कर रहा है। महंगाई के विरुद्ध युद्ध में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की मैदान में में मौजूदगी नजर आई। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि देश की हालत आपको दिख रही है, जब से बीजेपी की सरकार आई है तब से देश में नफरत और क्रोध बढ़ता जा रहा है। देश में भविष्य, महंगाई और बेरोजगारी का डर बढ़ता जा रहा है जिसकी वजह से देश में नफरत बढ़ रही है। नफरत से लोग और देश बटता है जिससे देश कमजोर होता है। आरएसएस और बीजेपी देश में नफरत फैलाते हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि काले कानून भी दो उद्योगपतियों के फायदे के लिए था। छोटे व्यापारियों और किसानों की कमर तोड़ी गई। पेट्रोल, गैस, दूध, तेल के दाम आसमान पर हैं। कांग्रेस राज में इतनी महंगाई नहीं थी। आम आदमी मुश्किल और दर्द में है। विपक्ष को संसद में बोलने नहीं दिया जाता है। राहुल ने कहा कि सारी संस्थाओं पर घोर दबाव है। राहुल गांधी ने कहा कि देश की आत्मा को बचाने का काम कांग्रेस को करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि ये देश केवल उद्योगपतियों का नहीं है। ये मजदूरी, गरीबों और किसानों का भी देश है। देश को रोजगार लघु और मध्यम व्यवसाय वाले और किसान देते हैं लेकिन इन लोगों की रीढ़ की हड्डी नरेंद्र मोदी जी ने तोड़ दी है। जो आज बेरोजगारी दिख रही है वो आने वाले समय में और भी बढ़ेगी। राहुल गांधी ने कृषि कानूनों के लिए कहा कि ये तीनों कानून उद्योगपतियों के लिए लाए गए थे। किसानों की ताकत ने इन कानूनों को वापस लेने पर मजबूर कर दिया। हिंदुस्तान में आम नागरिक मुश्किल में हैं। जीएसटी ने छोटे कारोबारियों को खत्म कर दिया और रोजगार इन्हीं से मिलता है।

JAN EXPRESS

जन एक्सप्रेस न्यूज़ – सच दिखाने की ज़िद हमारा उद्देश्य है आपको सही और निष्पक्ष खबरों से जोड़ना। जन एक्सप्रेस न्यूज़ यूट्यूब चैनल पर आप पाएंगे ताजा खबरें, विशेष रिपोर्ट, और सामाजिक मुद्दों पर गहन विश्लेषण। यहां हर खबर को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ पेश किया जाता है। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने और समाज के हर कोने से जुड़ी सच्चाई को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राजनीति, समाज, शिक्षा, और मनोरंजन से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें जन एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। 📢 सच दिखाने की ज़िद, हर सच के साथ! सब्सक्राइब करें और हर खबर से अपडेट रहें।
Back to top button