उत्तर प्रदेशराज्य खबरें

अमकोलवा में मिशन शक्ति कार्यक्रम एवं सास बहु सम्मेलन का आयोजन

ग्रामीण महिलाओं एवं बच्चियों को साइबर अपराध ,महिला सुरक्षा एवं स्वस्थ सुविधाओं के बारे में जानकारी दी

जन एक्सप्रेस/ बहराइच:  बहराइच थाना विशेश्वरगंज क्षेत्र के ग्राम पंचायत अमकोलवा में रविवार को मिशन शक्ति एवं सास बहु सम्मेलन के तहत एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें पुलिस टीम ने महिलाओं और बच्चियों को सुरक्षा, आत्मरक्षा और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे उपनिरीक्षक तनवीर अहमद ने कहा, “अब हर बेटी बेखौफ़ है, पुलिस उनकी ताकत है।”

नेहा द्विवेदी ने महिलाओं बच्चियों को साइबर अपराध से बचाव के तरीके बताए। उन्होंने एंटी रोमियो स्क्वाड की भूमिका और महिला सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर (1090, 112, 181) के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा सोशल मीडिया पर सतर्कता बरतने की आवश्यकता पर जोर दिया और कहा कि बेटियों को अपने अधिकारों की पूरी जानकारी होनी चाहिए ।उन्होंने सास बहु के बीच होने वाले मतभेद के बारे में विस्तृप्त चर्चा की।
इस कार्यक्रम में पूर्व प्रधान प्रतिनिधि अमकोलवा राम छवि गोस्वामी के साथ गांव की दर्जनों महिलाएं बच्चियां एवं पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button