उत्तर प्रदेशराज्य खबरें

सैनिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बैठक

जनएक्सप्रेस, लखनऊ: सैनिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए राज्य स्तरीय मॉनिटरिंग समिति की बैठक मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में भारतीय सेना और सशस्त्र बलों के जवानों की समस्याओं के समाधान पर चर्चा हुई। मुख्य सचिव ने कहा कि भारतीय सेना हमारे देश का गौरव है और उनकी समस्याओं का समाधान शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है।

15 दिनों के भीतर समस्याओं के समाधान का निर्देश

मुख्य सचिव ने निर्देश दिया कि आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त सैनिकों की समस्याओं का समाधान 15 दिनों के भीतर सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही, जिला सैन्य बन्धु की बैठकें नियमित रूप से आयोजित करने पर जोर दिया गया। उन्होंने यह भी कहा कि सैन्य कर्मियों के लिए आईजीआरएस पोर्टल पर अलग से एक टैब बनाया जाए ताकि उनकी समस्याओं का प्रभावी तरीके से समाधान किया जा सके।

नोडल अधिकारियों की नियुक्ति का प्रस्ताव

मुख्य सचिव ने हर जिले में जिला प्रशासन और भारतीय सेना के एक अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त करने का प्रस्ताव रखा। इससे सैनिकों की समस्याओं के समाधान और बेहतर समन्वय में मदद मिलेगी। बैठक में अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन, प्रमुख सचिव पर्यटन, प्रमुख सचिव समाज कल्याण, भारतीय सेना और शासन के अधिकारी उपस्थित थे।

JAN EXPRESS

जन एक्सप्रेस न्यूज़ – सच दिखाने की ज़िद हमारा उद्देश्य है आपको सही और निष्पक्ष खबरों से जोड़ना। जन एक्सप्रेस न्यूज़ यूट्यूब चैनल पर आप पाएंगे ताजा खबरें, विशेष रिपोर्ट, और सामाजिक मुद्दों पर गहन विश्लेषण। यहां हर खबर को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ पेश किया जाता है। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने और समाज के हर कोने से जुड़ी सच्चाई को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राजनीति, समाज, शिक्षा, और मनोरंजन से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें जन एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। 📢 सच दिखाने की ज़िद, हर सच के साथ! सब्सक्राइब करें और हर खबर से अपडेट रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button