उत्तर प्रदेशहाथरस
हाथरस में शरारती तत्वों का तांडव: पुरानी दरगाह में लगाई आग, प्रशासन ने संभाला मोर्चा
सिकंदरा राऊ क्षेत्र के पोरा रोड पर decades पुरानी दरगाह में आग से हड़कंप

जन एक्सप्रेस हाथरस।सिकंदरा राऊ थाना क्षेत्र के पुरदिल नगर स्थित पोरा रोड पर बनी पुरानी दरगाह में मंगलवार को अज्ञात शरारती तत्वों ने आग लगा दी। अचानक लगी आग से दरगाह को काफी नुकसान पहुंचा, जिसके बाद इलाके में तनाव जैसी स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही मुस्लिम समाज के सैकड़ों लोग मौके पर जमा हो गए और घटना को लेकर नाराज़गी जताई।
सूचना पर एसडीएम सिकंदरा राऊ, सीओ तथा कोतवाली प्रभारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने लोगों से बातचीत कर स्थिति को शांत कराया और हर संभव कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्रशासन ने तत्काल दरगाह की पुताई कराए जाने के साथ ही सुरक्षा के लिए दो सीसीटीवी कैमरे लगवाने के निर्देश अधीनस्थों को दिए।अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की और घटना की जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया।






