:जौनपुरCrimeउत्तर प्रदेश

जौनपुर में खुलेआम गांजा की बिक्री, वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप

जन एक्सप्रेस/जौनपुर : तेजीबाजार थाना क्षेत्र के बराईपर बाजार से महज 200 मीटर अंदर एक बगीचे में खुलेआम गांजा बेचे जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस अवैध नशे के कारोबार का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति गांजा बेचते हुए साफ नजर आ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस अवैध कारोबार का सरगना सुरेश यादव नामक व्यक्ति है, जो खुद को दबंग बताकर खुलेआम गांजा बेचता है। बताया जा रहा है कि उसके साथ आठ गुंडा किस्म के लोग हमेशा मौजूद रहते हैं, जो इलाके में भय और दबाव का माहौल बनाए रखते हैं।

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इस पूरे अवैध कारोबार को तेजीबाजार थाना पुलिस की कथित मिलीभगत से संचालित किया जा रहा है। स्थानीय लोगों का दावा है कि पुलिस को सब कुछ जानकारी होने के बावजूद कार्रवाई नहीं की जाती, जिससे नशे का यह जाल दिन-प्रतिदिन फैलता जा रहा है।

अब जब सोशल मीडिया पर गांजा बिक्री का वीडियो वायरल हो चुका है, तब आमजन व समाजसेवियों में आक्रोश व्याप्त है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए, ताकि क्षेत्र को नशे के जाल से मुक्त कराया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button