दिल्ली/एनसीआर

राहुल गांधी बोले, इंतजार करिए, अगर मैं नामांकन नहीं किया तो…

राजनीतिक हलचल तेज है। कांग्रेस के लिए भी वर्तमान समय बेहद महत्वपूर्ण है। लगभग 3 सालों से कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष पद खाली है। सोनिया गांधी अंतरिम अध्यक्ष के तौर पर अपनी भूमिका निभा रही हैं। इन सबके बीच कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान हो गया है। 24 सितंबर को नामांकन दाखिल किया जाएग जबकि एक से अधिक उम्मीदवार होते हैं तो 17 अक्टूबर को मतदान होंगे। ज्यादातर कांग्रेस नेता लगातार राहुल गांधी को फिर से अध्यक्ष बनाने की वकालत कर रहे हैं। हालांकि, सबसे बड़ा सवाल यही है कि राहुल गांधी फिर से कांग्रेस का अध्यक्ष बनेंगे या नहीं? दरअसल, 2024 चुनाव में मिली हार के बाद जिम्मेदारी देते हुए राहुल गांधी ने पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्हें मनाने की कोशिश की गई लेकिन साफ तौर पर राहुल ने कह दिया था कि वह पार्टी का अध्यक्ष नहीं बनेंगे।

अब काफी दिनों के बाद राहुल गांधी ने अध्यक्ष चुनाव को लेकर बयान दिया है। दरअसल, राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा निकाल रही है। इसी दौरान राहुल गांधी आज संवाददाता सम्मेलन कर रहे थे। संवाददाता सम्मेलन में ही राहुल गांधी से अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर सवाल पूछ लिया गया। इसके जवाब में राहुल गांधी ने साफ तौर पर कहा कि मैं अध्यक्ष बनूंगा या नहीं बनूंगा, चुनाव होने पर स्पष्ट हो जाएगा। तब तक इंतजार करिये। अगर मैं चुनाव में खड़ा नहीं हुआ तो मुझसे पूछिएगा, मैं आपके सवाल का जवाब दूंगा। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि मुझे क्या करना है, मैं इसको लेकर क्लियर हूं। मेरे दिमाग में कोई कंफ्यूजन नहीं है। हालांकि राहुल गांधी ने यह नहीं बताया कि वह क्या करने वाले हैं।

लेकिन राहुल गांधी के इस बयान से संकेत साफ तौर पर मिल रहे हैं कि कांग्रेस की कमान फिर से संभालने के फैसले पर वह अभी भी अडिक हैं। हालांकि, कांग्रेस के कई नेता लगातार दावा कर रहे हैं कि राहुल गांधी को फिर से अध्यक्ष बनना चाहिए। राहुल गांधी से विपक्षी एकता को लेकर भी सवाल पूछा गया। इसके जवाब में राहुल गांधी ने साफ तौर पर कहा कि इसमें हर पार्टी की अपनी भूमिका है। यहां सिर्फ कांग्रेस अकेले नहीं है। हम लगातार दूसरे राजनीतिक दलों से बात कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने भाजपा और आरएसएस पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हर एक व्यक्ति और संगठन की अपनी विचारधारा होती है।

JAN EXPRESS

जन एक्सप्रेस न्यूज़ – सच दिखाने की ज़िद हमारा उद्देश्य है आपको सही और निष्पक्ष खबरों से जोड़ना। जन एक्सप्रेस न्यूज़ यूट्यूब चैनल पर आप पाएंगे ताजा खबरें, विशेष रिपोर्ट, और सामाजिक मुद्दों पर गहन विश्लेषण। यहां हर खबर को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ पेश किया जाता है। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने और समाज के हर कोने से जुड़ी सच्चाई को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राजनीति, समाज, शिक्षा, और मनोरंजन से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें जन एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। 📢 सच दिखाने की ज़िद, हर सच के साथ! सब्सक्राइब करें और हर खबर से अपडेट रहें।
Back to top button