उत्तर प्रदेशमहराजगंजराज्य खबरें

परमाउंट अकादमी में रक्षाबंधन पर विशेष आयोजन, वृक्षों को बाँधी राखी

जन एक्सप्रेस/ महराजगंज: परमाउंट अकादमी में इस वर्ष रक्षाबंधन का पर्व एक अनोखे और प्रेरणादायक तरीके से मनाया गया। छात्रों ने भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को प्रकृति से जोड़ते हुए वृक्षों को राखी बाँधकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
विद्यालय परिसर में छात्राओं नव्या सिंघानिया, आकृति, जया, सानवि जया, माहिरा, आरोही, अनुष्का, हैप्पी दिविशा, श्रेया, रोशनी, राधिका, अनु, काव्या आदि ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। रंग-बिरंगी राखियों से सजे पेड़ों को उन्होंने भाई के समान मानते हुए वचन दिया कि वे हमेशा उनकी रक्षा करेंगे।
इस अवसर पर प्रधानाचार्या ने कहा रक्षा का अर्थ केवल व्यक्तिगत रिश्तों तक सीमित नहीं है, बल्कि हमें अपने पर्यावरण और जीवनदाता वृक्षों की रक्षा भी करनी चाहिए। छात्रों ने अधिक से अधिक पेड़ लगाने और उनकी देखभाल करने की शपथ ली। इससे पूर्व छोटे बच्चों ने आपस में राखी बांधकर और उपहार देकर रक्षाबंधन का त्योहार धूमधाम से मनाया। आयोजन ने न सिर्फ भावनात्मक संदेश दिया, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता भी बढ़ाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button