उत्तर प्रदेशबांदा

शहर के प्रमुख चौराहे पर आयोजित हुआ यातायात जागरुकता कार्यक्रम।

जन एक्सप्रेस/बांदा :पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के कुशल निर्देशन में यातायात जागरुकता माह नवंबर के अंतर्गत जनपद में होने वाली दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने तथा यातायात नियमों के प्रति आम-जनमानस को जागरुक करने हेतु व्यापक जागरुकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, इसी क्रम में दिनांक 13नवम्बर को सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर मेविस टॉक के नेतृत्व में शहर के प्रमुख बाबूलाल चौराहे पर कैम्प लगाकर विशेष जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान भागवत प्रसाद मेमोरियल इण्टर कॉलेज व नगर पालिका इण्टर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आमजन को यातायात नियमों के पालन का संदेश दिया। छात्र-छात्राओं ने अपने अभिनय, काल्पनिक घटनाओं व संगीत के माध्यम से लोगों का यह समझाने का प्रयास किया कि सड़क पर एक छोटी सी चूक उन्हे तथा उनके परिवार को अपूर्णीय क्षति की ओर ले जा सकती है। यातायात नियमों का पालन करना न केवल स्वयं तथा दूसरों की जीवन रक्षा के लिए जरुरी है साथ ही यह सभी नागरिकों का कर्त्तव्य भी है । कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को बिना ड्राइविंग लाइसेन्स के वाहन न चलाने, बिना हेलमेट दुपहिया वाहन न चलाने, दो पहिया वाहन में तीन लोगो को न बैठाने,चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट अवश्य लगाने व वाहन चलाते समय फोन पर बातचीत न करने, ओवर स्पीड में वाहन न चलाने, शराब पीकर वाहन न चलाने, चौराहे पर लगी बत्तियों के संकेत के अनुसार चलने तथा अपनी लेन में चलने आदि के संबंध में जागरुक किया गया । इस दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर मेविस टॉक ने अपने संबोधन में कहा कि जनपद पुलिस द्वारा माह भर चलाए जा रहे इस विशेष जागरुक अभियान में प्रत्येक स्कूली छात्र-छात्राएँ जनपद पुलिस की ब्रांड एम्बेंस्डर हैं,उन्होने सभी छात्र-छात्राओं से अपील कि वे सभी अपने आस-पास के लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरुक करें।साथ ही इस दौरान उन्होने द्वारा छात्र-छात्राओं की प्रसंशा करते हुए कहा कि आप सभी की सामाजिक मूल्यों के प्रति सकारात्मक अभिरुचि सराहनीय है,आप सभी के प्रयासों से ही जागरुकता अभियान को मौलिक सफलता तक पहुंचाया जा सकता है। कार्यक्रम के अन्त में एक व्यापक जागरुकता रैली निकाली गई जिसके माध्यम से लोगों को जागरुक करने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकगण, यातायात प्रभारी संजय कुमार मिश्रा, यातायात मास्टर ट्रेनर पीयूष मिश्र, यातायात सुराक्षा समिति के सदस्य सुनील सक्सेना तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button