देश
भारतीय नौसेना के बेड़े में शामिल हुआ एक और युद्धपोत
भारत के गौरव और अभिमान को बढ़ाने वाली खबर सामने आई है। अभी हाल ही में आईएनएस विक्रांत को भारतीय बेड़े में शामिल किया गया। अब इसके बाद एक और युद्धपोत ऐसा है जो भारतीय बेड़े में शामिल होकर नौसेना का गौरव बढ़ाने आ गया। आत्मनिर्भर भारत की मुहिम के तहत मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स ने 11 सितंबर को भारतीय नौसेना के नीलगिरी क्लास के तीसरे बिग्रेड तरागिरी को मुंबई में लॉन्च किया।