उत्तर प्रदेशलखनऊ

यूपी की सियासत में ब्राह्मण विधायकों की बड़ी गोलबंदी

लगभग 50 विधायकों का लखनऊ में ‘सहभोज’, बीजेपी समेत कई दलों के जनप्रतिनिधि हुए शामिल

जन एक्सप्रेस/लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजनीति में मंगलवार शाम एक अहम घटनाक्रम देखने को मिला, जब ब्राह्मण समाज से जुड़े करीब 50 विधायकों ने लखनऊ में एकजुट होकर बैठक की। यह बैठक पूर्वांचल के एक विधायक के आवास पर आयोजित हुई, जिसमें सत्ता पक्ष बीजेपी के साथ-साथ अन्य राजनीतिक दलों के ब्राह्मण विधायक भी शामिल हुए।
बीजेपी के तीन विधायकों की अगुवाई में हुई बैठक
इस बैठक की अगुवाई भारतीय जनता पार्टी के कुशीनगर, जौनपुर और बांदा से आने वाले ब्राह्मण विधायकों ने की। बैठक का आयोजन कुशीनगर से बीजेपी विधायक पीएन पाठक (पंचानंद पाठक) के लखनऊ स्थित आवास पर किया गया।
सहभोज’ के नाम से दिया गया सामाजिक-सियासी संदेश
बैठक को औपचारिक राजनीतिक सम्मेलन का रूप न देकर इसे ‘सहभोज’ का नाम दिया गया। इस दौरान पूर्वांचल और बुंदेलखंड क्षेत्र से आए विधायकों ने आपसी संवाद किया और सामाजिक व राजनीतिक मुद्दों पर विचार-विमर्श किया।
बीजेपी के साथ अन्य दलों के विधायक भी रहे मौजूद
खास बात यह रही कि इस आयोजन में केवल बीजेपी ही नहीं, बल्कि अन्य राजनीतिक दलों से जुड़े ब्राह्मण विधायक भी पहुंचे। इसे आने वाले समय में यूपी की सियासत में नए समीकरणों के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।ब्राह्मण विधायकों की इस एकजुटता के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। इसे आगामी राजनीतिक रणनीतियों और सामाजिक संतुलन से जोड़कर देखा जा रहा है, हालांकि आयोजकों की ओर से इसे सामाजिक संवाद बताया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button