उत्तर प्रदेशजौनपुर

शिक्षा की व्यवस्था करना सबसे पुनीत कार्य: विधायक

पांच लाख की लागत से निर्मित कक्ष का किया लोकार्पण

जन एक्सप्रेस। विपिन तिवारी

शाहगंज/जौनपुर। विधायक शाहगंज रमेश सिंह ने कहा कि समाज के लिए शिक्षा की व्यवस्था करना सबसे पुनीत कार्य है। वे शनिवार को क्षेत्र के बाल संरचना संस्थान इंटर कालेज, लालापुर में आयोजित वार्षिकोत्सव समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि शिक्षा ही विकास की जननी है। इसलिए जीवन का प्रथम नैतिक धर्म है कि अपने बच्चों को शिक्षित करना। जो भी लोग समाज मे किसी भी प्रकार से शिक्षा व्यवस्था में अपना सहयोग दे रहे हैं वास्तव में वे समाजसेवा कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने विधायक निधि से निर्मित एक शिक्षण कक्ष का लोकार्पण करने के साथ ही विद्यालय में एक सुलभ शौचालय बनवाने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। गोष्ठी को पूर्व मुख्यमंत्री स्वo श्री पति मिश्र के बेटे मुन्ना मिश्रा उमेश चंद्र तिवारी भाजपा नेता बेचन सिंह ने भी ने भी संबोधित किया। संस्थान के बच्चों द्वारा प्रस्तुत एकांकी, नाटक, गीत आदि कार्यक्रमों की दर्शकों तथा उपस्थित अभिभावकों ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की। संचालन विद्यालय के शिक्षक दीपक दीक्षित ने तथा अध्यक्षता अशोक पांडेय ने किया। आभार प्रबंधक सुरेश पांडेय व प्रधानाचार्य द्वय संतोष पांडेय व रणविजय सिंह ने व्यक्त किया। इस दौरान राम प्रकाश दुबे अध्यक्ष प्रधान संघ सुईथाकला,  बृजेश शुक्ला, दुष्यंत मिश्रा, डॉ रणंजय सिंह, अजीत प्रजापति, बृजेश सिंह उर्फ बब्लू, रीगन सिंह, गौरव सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button