दिल्ली/एनसीआर
भाजपा का आरोप, शराब घोटाले पर मौन है केजरीवाल सरकार
दिल्ली: शराब नीति को लेकर आम आदमी पार्टी की सरकार और भाजपा आमने-सामने है। भाजपा लगातार आम आदमी पार्टी की सरकार पर कथित तौर पर कथित शराब घोटाले का आरोप लगा रही है। दूसरी ओर आम आदमी पार्टी लगातार इस पर प्रतिक्रिया दे रही है। इन सब के बीच एक बार फिर से भाजपा ने दिल्ली की केजरीवाल सरकार पर पड़ा निशाना साधा है। भाजपा ने साफ तौर पर कहा है कि आम आदमी पार्टी की सरकार शराब घोटाले पर मौन साधे हुए हैं, तथा मामले से ध्यान भटकाने की लगातार कोशिश भी की जा रही है। दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने आरोप लगाए कि अरविंद केजरीवाल शराब घोटाले पर जवाब नहीं दे रहे हैं। उनकी ओर से सिर्फ आबकारी नीति 2021-22 में घोटाले से ध्यान भटकाने के लिए लगातार नाटक किया जा रहा है।






