गोपाल दास निर्मला देवी इंटर कॉलेज एवं अशोक पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस

जन एक्सप्रेस चित्रकूट। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरूजी के जन्म दिन के उपलक्ष्य में आयोजित बाल दिवस 2025 समारोह जी.डी.एन.डी.एस.एन.आई.सी कर्वी तथा अशोक पब्लिक स्कूल खोह में बड़ी धूम धाम से मनाया गया बाल दिवस। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे जिला विद्यालय निरीक्षक जनपद चित्रकूट रवि शंकर, नगर पालिका वार्ड मेंबर शंकर यादव (पत्रकार) ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चो के ज्ञान और सर्वांगीण विकास के लिए अनिवार्य है। उन्होंने प्रबंधक अशोक कुमार गुप्ता एडवोकेट की भी इस बात के लिए मुक्त कंठ से सराहना की, कि वह बच्चों के प्रतिभा को निखारने के लिए इस प्रकार के आयोजन सदैव कराते रहते है, इस लिए वह भी बधाई के पात्र है। बच्चो के विज्ञान प्रदर्शनी में बनाए गए माडल एवम रंगोली को देखकर भी मुख्य अतिथि अत्यधिक प्रसन्न हुए और उन्होंने उनके मेधा की प्रशंसा करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की, बच्चो ने बाल मेला का भी जमकर लुत्फ उठाया। पुरुस्कार प्राप्त करने वालों बच्चो के मुस्कराते हुए चेहरे देखने योग्य थे। प्रबंधक महोदय ने कार्यक्रम को आयोजित कराने वाले, डायरेक्टर,शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के परिश्रम एवं योगदान की प्रशंसा की। और सभी का हार्दिक आभार व्यक्त किया। तो वहींअशोक पब्लिक स्कूल खोह के प्रांगण में क्रीड़ा सप्ताह वर्चस्व- 2, 2025 का हुआ भव्य समापन। सम्मानित अतिथियों के रूप में दिनेश गुप्ता, डाo विभांशु गुप्ता, अंबिका गुप्ता उपस्थित रहे अपने उद्बोधन में डाo विभांशु गुप्ता ने कहा कि बच्चों को मानसिक और शारीरिक रूप से सदैव स्वस्थ रहना चाहिए। क्योंकि स्वस्थ तन में ही स्वस्थ मन रहता है।और स्वस्थ तन मन से ही हमारे प्रगति के द्वार खुलते हैं।विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओ को पुरस्कार प्रदान करते हुए सम्मानित अतिथियों ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। अशोक पब्लिक स्कूल के निदेशक प्रतीक गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत सम्मान करते हुए उनका हार्दिक आभार प्रकट किया तथा रंगोली प्रतियोगिता में पधारे हुए निर्णायक मंडल का भी हार्दिक आभार व्यक्त किया। वक्ताओं ने चाचा नेहरू के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर भी प्रकाश डाला एवं उनके जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही। अतिथियों, अभिभावकों छात्र-छात्राओं, ने बाल मेला में बच्चों द्वारा लगाई गई दुकानों में खरीदारी का लुत्फ उठाया तो वही विज्ञान प्रदर्शनी के छात्रों द्वारा लगाए गए उत्कृष्ट मॉडलों का भी अवलोकन कर छात्रों के तकनीकी ज्ञान की प्रशंसा की,सांस्कृतिक कार्यक्रमो, रंगोली, विज्ञान प्रदर्शनी,बाल मेला आदि में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रबंधक (अधिवक्ता संघ जनपद चित्रकूट के अध्यक्ष ) अशोक कुमार गुप्ता ने सभी को हार्दिक बधाई दी। तो वही सारे कार्यक्रमों के कुशल निर्देशन के लिए निदेशक प्रतीक गुप्ता, तथा जी. डी . एन. डी.की निर्देशक मुस्कान गुप्ता की भी मुक्त कंठ से प्रशंसा की। उन्होंने कार्यक्रम के लिए अथक प्रयास करने वाले प्रधानाचार्य काशी प्रसाद शुक्ला, एवं उप प्रधानाचार्य अमित कुमार कटियार सहित सभी अध्यापक अध्यापिकाओं का भी आभार व्यक्त किया।प्रबंधक ने आगे कहा कि छात्र- छात्राओं की प्रगति में विद्यालय के साथ-साथ उनके अभिभावकों का भी महत्वपूर्ण योगदान होता है इसलिए मैं अपने सभी जागरूक अभिभावकों का भी तहे दिल से शुक्रगुजार हूं जो अपने बच्चों के चहुमुखी विकास में संस्था का पूरा सहयोग करते हैं।






