UP Breaking NewsUP POLICEउत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़ट्रेंडिंगदेशराज्य खबरेंहरदोई

गंगा में कुल 2.31लाख क्यूसेक छोड़ा गया पानी,राजघाट में जलस्तर खतरे के निशान से 9 सेंटीमीटर ऊपर

 

रिपोर्ट-बी जी मिश्र

जन एक्सप्रेस/हरदोई :- हरदोई जिले में गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर ने बाढ़ की आशंका बढ़ा दी है।हालांकि प्रशासन बाढ़ को लेकर पूरी तरह सतर्क है।राजस्व व पुलिस टीम लगातार नदियों के तटवर्ती इलाके का जायजा ले रही है।
जानकारी के अनुसार हरिद्वार से गंगा नदी में 96,491 क्यूसेक और नरौरा से 1,34,584 क्यूसेक, यानी कुल 2,31,075 क्यूसेक पानी छोड़े जाने की सूचना है। राजघाट पर गंगा नदी का अधिकतम लेवल 126.490 मीटर, डेंजर लेवल 125.810 मीटर और चेतावनी बिंदु 125.310 मीटर निर्धारित है। वर्तमान जलस्तर 125.900 मीटर होने के कारण नदी खतरे के निशान से 9 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है।


पांचाल घाट फर्रुखाबाद पर गंगा नदी का जलस्तर 136.900 मीटर दर्ज किया गया। यहां अधिकतम लेवल 137.600 मीटर, डेंजर लेवल 137.100 मीटर और चेतावनी बिंदु 136.600 मीटर है। मेहंदीघाट कन्नौज में गंगा का जलस्तर 124.980 मीटर रहा, जबकि अधिकतम लेवल 126.240 मीटर, डेंजर लेवल 125.970 मीटर और चेतावनी बिंदु 124.470 मीटर है।रामगंगा नदी के हुल्लापुर में 135.350 मीटर दर्ज किया गया। वहीं गर्रा नदी के मुमुक्ष आश्रम शाहजहांपुर में जलस्तर 145.100 मीटर और केंद्रीय जल आयोग साइट सांडी पर 128.220 मीटर दर्ज हुआ। हरदोई में 3 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।पीलीभीत डैम से गर्रा नदी में 1,254 क्यूसेक पानी छोड़े जाने की जानकारी मिली है।गंगा में बड़ी मात्रा में पानी छोड़े जाने और राजघाट पर जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंचने के बाद प्रशासन की निगरानी बढ़ गई है। संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए नदी के जलस्तर और पानी के प्रवाह पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button