लखनऊ

वाराणसी में दस लाख पार सम्भव नहीं हो सका : अजय राय

लखनऊ । कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने लखनऊ में मीडिया से बातचीत में कहा कि वाराणसी की जनता ने अपने बेटे अजय राय का साथ दिया है। मोदी बड़ी बात कर जनता को भ्रमित करते थे, वो सारा भ्रम उतर गया है। वाराणसी में मोदी ने कहा था 10 लाख पार, योगी ने भी कहा था दस लाख पार,वो सम्भव नहीं हो सका। वाराणसी की जनता ने कम मत देकर सच बता दिया है।

अजय राय ने कहा कि उत्तर प्रदेश में शानदार जीत से कांग्रेस पार्टी का हर एक कार्यकर्ता गौरवान्वित महसूस कर रहा है। कांग्रेस पार्टी चुनाव में मजबूत हुई है। निश्चित तौर पर यह हमारे कार्यकर्ताओं की बड़ी जीत है। हमारे सहयोगी समाजवादी पार्टी को भी जनता को भरपूर साथ मिला है। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के गठबंधन की लोकसभा सीटें ने उत्तर प्रदेश में भाजपा को पीछे कर दिया है।

इससे पूर्व में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय माल एवेन्यू स्थित प्रदेश कार्यालय पर पहुंचे और वहां पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। अजय राय के प्रदेश कार्यालय पर पहुंचते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गरमजोशी से उनका स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button