कानपुर

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा.) जि. पं. चुनाव में ब्राह्मण उम्मीदवारों का करेगी समर्थन

Listen to this article

जन एक्सप्रेस संवाददाता
कानपुर नगर। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित राजेंद्र नाथ त्रिपाठी एवं राष्ट्रीय नेतृत्व ने तय किया है कि वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य को देखते हुए ब्राह्मणों की राजनैतिक दलों द्वारा की जा रही लगातार उपेक्षा एवं अनदेखी करने के परिणाम स्वरूप राजनीति में युवा ब्राह्मणों की सहभागिता बढ़ाने के लिए आगामी माह में होने वाले जिला पंचायत चुनाव में महासभा ब्राह्मण उम्मीदवारों को समर्थन देगी साथ ही साथ सुरक्षित सीट पर भी ब्राह्मण हितैषी उम्मीदवार का समर्थन करेगी। उक्त यह सभी बातें बीते दिन बुधवार को कानपुर प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता के दौरान अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा.) के प्रदेश अध्यक्ष पंडित राहुल त्रिपाठी एडवोकेट द्वारा कही गई। साथ ही साथ श्री त्रिपाठी ने कहा कि जिस किसी भी राजनीतिक पार्टी को देखो वह चुनाव के पहले तो ब्राह्मणों से बड़े-बड़े वादे करता है और उसके बाद ब्राह्मणों का अपमान करने में लग जाता है। वर्तमान समय में ब्राह्मणों की हत्याओं पर बीजेपी की केंद्र शासित व उत्तर प्रदेश की योगी सरकार रोक नहीं लगा पा रही है जिससे ब्राह्मण रूष्ट हैं। श्री त्रिपाठी द्वारा यह कहते हुए कि अभी हाल ही में देख लीजिए अमेजॉन प्राइम वीडियो पर जारी वेब सीरीज मूवी तांडव ने पूरे देश में तांडव मचा कर रख दिया है। मूवी में कलाकारों ने पूजनीय देवी देवताओं का रूप धर उपहास का पात्र बनाया है। जिसके कारण भारतीय लोगों को ठेस पहुंची है और अब लोग इस पर विरोध जता रहे हैं। इतना ही नहीं अब इसका असर आगामी होने वाले जिला पंचायत चुनाव पर भी देखने को मिलेगा। वेब सीरीज में प्रजातंत्र मूल्यों के रक्षक विशाल सनातन धर्म की आस्था का अपमान किया गया है। महासभा द्वारा यह मांग करी जा रही है कि फिल्म निर्माता निर्देशक और कलाकारों के खिलाफ गिरफ्तारी की कार्रवाई के साथ भारत सरकार और प्रदेश सरकार वेब सीरीज पर पूर्ण प्रतिबंध लगाएं ऐसा ना हुआ तो अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा.) के सदस्य पुतला दहन कर इसका विरोध दर्ज कराएंगे। इस मौके पर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष भी मौजूद रहे है।

 

 

 

 

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button