खेल
भारत-पाक मैच के सभी टिकट, फैंस के टूटे दिल
टी 20 विश्व कप में कुछ ही दिनों का वक्त शेष रह गया है। सभी टीमें विश्वकप के लिए अपनी तैयारी कर रही हैं। भारत भी T20 विश्वकप के लिए तैयारियों में जुटा हुआ है। टी20 विश्व कप से पहले भारत दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीमों के खिलाफ मैच खेलेगा। टी20 विश्व कप में इस बार भी भारत का मुकाबला पाकिस्तान से होना है। इस बार भी दोनों देश अपना पहला मुकाबला एक दूसरे के खिलाफ खेलेंगे। भारत और पाकिस्तान के बीच का मुकाबला काफी दिलचस्प माना जाता है। दुनिया भर के क्रिकेट फैंस की नजर इस मुकाबले पर रहती है। यही कारण है कि मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में होने वाले इस मुकाबले के टिकट बिक गए हैं। ऐसे में जो क्रिकेट फैन अभी भी मैच के लिए टिकट की उम्मीद कर रहे थे, उन्हें बड़ा झटका लगा है।






