खेल

टीम इंडिया को लगा एक और झटका

नयी दिल्ली। एशिया कप खेल रही भारतीय क्रिकेट टीम को एक और झटका लगा है। आपको बता दें कि तेज गेंदबाज आवेश खान मौजूदा टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं। हालांकि उनके स्थान पर दीपक चाहर को टीम में शामिल किया जा रहा है। दीपक चाहर को स्टैंड बाय मोड में रखा गया था। ऐसे में आवेश खान के बाहर होने पर उन्हें मौका दिया गया है।

आवेश खान को क्या हुआ ?

तेज गेंदबाज की तबीयत पिछले कुछ दिनों से काफी खराब चल रही है। इसी वजह से उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला नहीं खेला था और न ही श्रीलंका के खिलाफ प्लेइंग-11 का हिस्सा हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, आवेश खान वायरल फीवर का शिकार हुए हैं और पिछले 5 दिनों से होटल के बाहर नहीं निकले थे। हालांकि उनकी तबियत में सुधार हो रहा है।

बीसीसीआई के एक अधिकारी ने बताया कि समाचार एजेंसी ‘भाषा’ को बताया कि आवेश खान को बुखार है और साइनस की समस्या होने से परेशानी बढ़ गई है। वह टूर्नामेंट में आगे नहीं खेल सकेगा। दीपक चाहर यहां है ही और उसे टीम में शामिल किया गया है।

पहले जडेजा के तौर पर लगा था झटका

भारतीय टीम को आवेश खान से पहले रवींद्र जडेजा के तौर पर बड़ा झटका लगा था। उनके स्थान पर अक्षर पटेल को टीम में शामिल किया गया था। बीसीसीआई ने बताया था चयन समिति ने मौजूदा एशिया कप में रवींद्र जडेजा के स्थान पर अक्षर पटेल को नामित किया है। रवींद्र जडेजा के दाहिने घुटने में चोट लगी है और वह टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। फिलहाल रवींद्र जडेजा के दाहिने घुटने का ऑपरेशन हुआ है, जो सफल रहा और वो जल्द ही रिहैब में दिखाई देंगे।

करो या मरो की स्थिति

पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला हार जाने के बाद भारतीय टीम के सामने करो या मरो की स्थिति पैदा हो गई है।

JAN EXPRESS

जन एक्सप्रेस न्यूज़ – सच दिखाने की ज़िद हमारा उद्देश्य है आपको सही और निष्पक्ष खबरों से जोड़ना। जन एक्सप्रेस न्यूज़ यूट्यूब चैनल पर आप पाएंगे ताजा खबरें, विशेष रिपोर्ट, और सामाजिक मुद्दों पर गहन विश्लेषण। यहां हर खबर को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ पेश किया जाता है। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने और समाज के हर कोने से जुड़ी सच्चाई को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राजनीति, समाज, शिक्षा, और मनोरंजन से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें जन एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। 📢 सच दिखाने की ज़िद, हर सच के साथ! सब्सक्राइब करें और हर खबर से अपडेट रहें।
Back to top button